लखनऊ 18 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवालिया निशान लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार में दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है और महिलाओं, बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं रोज ही घट रही हैं। श्री यादव ने यहां जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने बयानों में बड़े-बड़े दावा करते रहते है। अपराधों के खात्मे के बयान भी खूब देते हैं। पर उनकी कोई अधिकारी सुनता हो, ऐसा नहीं लगता है। चारों ओर हाहाकार है, लोग परेशान हैं। प्रदेश में पूरी अराजकता और जंगलराज है।...////...