भाजपा ने विपक्ष की हर आवाज को कुचलने का इरादा बना लिया है: अखिलेश
08-Dec-2023 06:40 PM 1234653
लखनऊ 08 दिसंबर (संवाददाता) तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द किये जाने का जिक्र किये बगैर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुये कहा कि विपक्ष के प्रति भाजपा नेतृत्व का विद्वेषपूर्ण रवैया पूर्णतया असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है और ऐसा लगता है जैसे भाजपा ने विपक्ष की हर आवाज को कुचलने का इरादा कर लिया है। श्री यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भाजपा को न विश्वास है और नहीं संविधान पर उसकी निष्ठा है। डॉ भीमराव अम्बेडकर ने संविधान सभा में संविधान के दुरूपयोग और एकाधिकारी प्रवत्ति के प्रति संदेह जताया था। उनका अंदेशा सही साबित होने जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^