झांसी 08 अक्टूबर (संवाददाता) आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह की शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद आज वीरांगना नगरी झांसी में पार्टी के पदाधिकारियों ने ईडी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। यहां पार्टी पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सवाल उठाये और इसे पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताया। पार्टी की प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि ईडी पूरी तरह से भाजपा के दबाव में काम कर रही है और उनकी गिरफ्तारी से पहले नियमत: समन तक नहीं भेजा गया। संजय सिंह लगातार संसद में मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार , गरीबों, दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक आवाज उठायी और इसी कारण ईडी को उनके खिलाफ भाजपा ने इस्तेमाल किया है।...////...