बरेली : वायु सेना के एयर शो में सूर्य किरण, आकाश गंगा और सुखोई ने दिखाए करतब
13-Oct-2022 06:14 PM 1234660
बरेली, 13 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की 90वीं वर्षगांठ पर ‘अपने बलों को जानें’ अभियान के तहत नागरिक एवं सैन्य संबंधों को मजबूत करने तथा जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बरेली स्थित वायु सेना स्टेशन में गुरुवार को एयर शो का आयोजन किया। यह जागरुकता अभियान आगामी 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर वायु सेना के लड़ाकू विमान सूर्य किरण, आकाश गंगा और सुखोई द्वारा कम ऊंचाई पर एरोबेटिक्स का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस रोमांचक व साहसिक कार्यक्रम में बरेली शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों ने बढ़ चढ़कर कर उपस्थिति दिखाई। इसके अलावा नागरिक, गणमान्य व्यक्तियों और भारतीय वायुसेना और सेना के जवानों के साथ-साथ उनके परिवारों ने भी बड़े उत्साह के साथ देखा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^