बरेली में दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत
07-Aug-2023 02:38 PM 1234672
बरेली 07 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह बारिश के बीच कच्ची दीवार ढहने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई जबकि माता-पिता और बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस अधीक्षक देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि खलपुर गांव निवासी उमेश और राजीव पड़ोसी हैं। उनके घरों की एक ही दीवार थी। उमेश अपनी पत्नी सुमन, बेटे विवेक (02), बेटी प्रियांशु (05) और सात साल बेटी नीतू (07) के साथ घर में सो रहे थे। सोमवार सुबह बारिश होने से कच्ची दीवार ढह गई जिसमें विवेक और प्रियांशु की मलबे में दब कर मौके पर ही मौत हो गई। दीवार भरभरा कर गिरने की आवाज पर आसपास के कई लोग एकत्र हो गए। उन्होंने मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला जिसमें विवेक और प्रियांशु की मौत हो चुकी थी। घायल सुमन और उमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि नीतू को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^