बंधन बैंक ने दूसरी तिमाही में बांटे 22 प्रतिशत अधिक ऋण
08-Oct-2022 06:44 PM 1234730
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (संवाददाता) निजी क्षेत्र के बंधन बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बांटा गया ऋण 22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 99,374 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2021-22 की समान तिमाही में यह 81,661 करोड़ रुपये था। बंधन बैंक ने शनिवार को जारी प्रारंभिक आंकड़ों में बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल जमा 21 प्रतिशत बढ़कर 99,365 करोड़ हो गयी। वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में यह राशि 81,898 करोड़ रुपये थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^