अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में घर में आग लगने से 10 लोगों की मौत
06-Aug-2022 09:02 AM 1234719
वाशिंगटन 06 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिका के पेनसिल्वेनिया प्रांत में एक घर में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार 02.42 बजे नेस्कोपेक, लुज़र्न काउंटी में एक दोमंजिले घर में आग लग गयी। घर में 14 लोग रह रहे थे। घटना में चार लोग बच गये लेकिन तीन बच्चों सहित 10 अन्य की मौत हो गयी। प्रांतीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^