Home
News Archive
अखिलेश ने अगला चुनाव कन्नौज से लड़ने का दिया संकेत
Zuber Ansari
India
24-Nov-2022 04:46 PM
1234730
कन्नौज 24 नवंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को संकेत दिया कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव कन्नौज सीट से लड़ने का मन बना रहे हैं हालांकि अंतिम फैसला परिस्थितियों और पार्टी के फैसले पर निर्भर करेगा। एक विवाह समारोह में शिरकत करने आये श्री यादव ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की। इस दौरान कन्नौज की सांसद रह चुकी पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव में उतारे जाने के बाद कन्नौज सीट के भविष्य को लेकर पूछे गये एक सवाल पर उन्होने कहा कि कहा “ खाली बैठा हूं क्या करूंगा... चुनावी तो लड़ लूंगा। हमारा काम ही चुनाव लड़ना है। जहां से पहली बार चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। वैसे पार्टी ही तय करेगी कि चुनाव में क्या करना है।” गौरतलब है कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुब्रत पाठक ने सपा की डिंपल यादव को हराया था। श्री यादव इन दिनो मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव का प्रचार जोर शोर से कर रहे हैं। उनके पिता एवं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।...////...
«
कांच उद्योग के विकास में सरकार भरपूर सहयोग करेगी: योगी
North
»
अब पूरा उत्तर प्रदेश भाजपा का गढ़ : भूपेन्द्र चौधरी
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
akhilesh-ne-agala-chunaav-kannauj-se-ladahne-ka-diya-samketa
/akhilesh-ne-agala-chunaav-kannauj-se-ladahne-ka-diya-samketa
अखिलेश ने अगला चुनाव कन्नौज से लड़ने का दिया संकेत
ASPX: POST