अब पूरा उत्तर प्रदेश भाजपा का गढ़ : भूपेन्द्र चौधरी
23-Nov-2022 07:09 PM 1234697
इटावा 23 नवम्बर (संवाददाता) मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अब सपा का कोई गढ़ नहीं है बल्कि पूरा उत्तर प्रदेश भाजपा का गढ़ है। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा भाजपा के बूथ अध्यक्षों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री चौधरी ने कहा कि मैनपुरी संसदीय सीट के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार डिंपल यादव की हार तय है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ साल में केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और छह साल के योगी सरकार के अच्छे कामों को लोगो के घर घर जाकर बताना है। 2012 से 2017 वाली सरकार की गुंडई और अराजकता को भी लोगों को बताना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^