06-Oct-2022 07:17 PM
1234893
नयी दिल्ली 06 अक्टूबर (संवाददाता) यात्री कार बनाने वाली कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने आज भारत में अपनी सबसे लोकप्रिय कार होंडा सिटी के 25 वर्ष पूरे कर लिये और अभी देश में इसके नौ लाख ग्राहक हैं।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि होंडा सिटी भारत में 1998 में लॉन्च हुआ था और अब अपनी पांचवीं पीढ़ी के अवतार में, भारतीय ऑटोमोटिव इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाला मेनस्ट्रीम मॉडल बना हुआ है। होंडा सिटी को एक एशियाई मॉडल के रूप में विकसित किया गया था, जो एक वैश्विक ब्रांड बन गया और अब इसे 80 देशों में बेचा जाता है। सिटी सीरीज की कुल बिक्री वर्तमान में वैश्विक स्तर पर 45 लाख यूनिट है। सिटी की लोकप्रियता पिछले कई दशकों में होंडा इंजीनियरों के अग्रणी काम का प्रमाण है, क्योंकि होंडा सिटी की प्रत्येक पीढ़ी ने डिजाइन, टेक्नोलॉजी, प्रदर्शन, सुरक्षा, स्पेस और सुविधा के मामले में नए मानक स्थापित करने वाले उपभोक्ताओं की उभरती जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुसार खुद को पुनर्निर्मित किया है।...////...