Home
News Archive
यूपी में कानून व्यवस्था केवल कहने सुनने की बात: अखिलेश
Zuber Ansari
India
07-Jun-2022 05:57 PM
1234667
लखनऊ 07 जून (AGENCY) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि अराजकता और अव्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था केवल कहने सुनने की बात रह गई है। श्री यादव ने यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद कुछ और ही कामों में व्यस्त दिखाई देती है जो काम सरकार के नहीं हैं। अपने संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन में पूर्णतया विफल सरकार प्रदेश पर भार स्वरूप है। भाजपा सरकार में अब वही सुरक्षित है जिस पर सत्ता संरक्षित अपराधियों की निगाह नहीं पड़ी है। अब किसी को भी यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि उसे प्रशासन से सुरक्षा मिल सकती है। उन्होने बताया कि भाजपा राज में पुलिस जब अपनी ही पिस्टल और कारतूस की सुरक्षा नहीं कर सकती है तो वह जनता की सुरक्षा क्या करेगी। मैनपुरी के करहल में दारोगा जी सोते रह गए और उनकी तकिये के नीचे से चोर सरकारी पिस्टल, 10 कारतूस और पर्स चुरा ले गए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों की हिम्मत यहां तक बढ़ गई है कि अब वे पुलिस वालों को अपनी गाड़ियों से कुचल दे रहे हैं। हालात यहां तक बिगड़ गए हैं कि कानपुर में सिपाही की गर्दन रेत कर हत्या स्तब्ध करती है।...////...
«
अविमुक्तेश्वरानंद का धरना खत्म, अदालत ने अर्जी खारिज की
North
»
शिवलिंग पूजा पर अदालत ने निर्णय रखा सुरक्षित
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
yoopee-men-kaanoon-vyavastha-keval-kahane-sunane-kee-baat-akhilesha
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/yoopee-men-kaanoon-vyavastha-keval-kahane-sunane-kee-baat-akhilesha
PAGETOP:
ERROR: