यूपी में अपराध,भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ा: अखिलेश
17-Nov-2023 06:14 PM 1234658
लखनऊ 17 नवंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार में अपराध, अन्याय और भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ गया है। श्री यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री का जीरो टॉलरेंस महज जुमला बनकर रह गया है। अपराधी पूरी तरह बेलगाम हैं। यहां तक कि खाकी वर्दी को धमकाने और उनकी पिटाई करने में भी उन्हें भय नहीं है। उत्तर प्रदेश में अवांछित तत्वों की बढ़ती सक्रियता भाजपा सरकार के दावों की पोल खोल रही हैं। ऐसी अराजक स्थिति उत्तर प्रदेश में कभी भी नहीं रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^