यूपी में अपराध की पराकाष्ठा: अखिलेश
16-Apr-2023 09:13 AM 1234666
लखनऊ 16 अप्रैल (संवाददाता) माफिया अतीक अहमद और उसके विधायक भाई अशरफ की पुलिस अभिरक्षा के बावजूद हत्या किये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और कुछ लोग जानबूझ कर जनता के बीच भय का वातावरण बना रहे हैं। श्री यादव ने देर रात ट्वीट किया “ उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।” गौरतलब है कि अतीक और अशरफ की शनिवार देर रात उस समय तीन हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी जब उन्हे नियमित जांच के लिये कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^