यूक्रेन से स्वदेश वापसी करने वाले छात्र छात्राओं से मिले योगी
06-Mar-2022 06:31 PM 1234660
लखनऊ 06 मार्च (AGENCY) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युद्धग्रस्त यूक्रेन से स्वदेश वापसी करने वाले प्रदेश के छात्र छात्राओं से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। श्री योगी ने रविवार को अपने सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग में यूक्रेन से वापस लाये गये 50 छात्र छात्राओं से मुलाकात की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे। छात्र छात्राओं ने मुख्यमंत्री को संकटग्रस्त यूक्रेन के हालात पर अपने अनुभव साझा किये और केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। श्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से उत्तर प्रदेश के छात्र छात्राओं को यूक्रेन से सकुशल प्रदेश वापस लाया जा सका है। उन्होने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार यूक्रेन में फंसे अपने एक एक नागरिक की सकुशल स्वदेश वापसी के लिये प्रतिबद्ध है। आपरेशन गंगा के तहत अब तक 13 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से निकाला जा सका है जिनमें उत्तर प्रदेश के करीब 1400 छात्र छात्रायें शामिल है। मुख्यमंत्री से आज मिलने वाले छात्र छात्राओं में लखनऊ के अलावा गोरखपुर और कानपुर के विद्यार्थी भी शामिल थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^