यूक्रेन के कई क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी प्रभावी
25-Mar-2023 11:24 AM 1234683
कीव, 25 मार्च (संवाददाता) यूक्रेन के कई क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात हवाई हमले के सायरन बजाये गये। डिजिटल परिवर्तन मंत्रालय के हवाई हमले के आंकड़ों के अनुसार कई क्षेत्रों में कल रात हवाई हमले के सायरन बजाये गये। मंत्रालय के ऑनलाइन मानचित्र में दिखाया गया है कि सुमी, पोल्टावा, निप्रॉपेट्रोस और खार्किव में आधी रात के तुरंत बाद हवाई हमले की चेतावनी जारी की गयी। यूक्रेनी मीडिया ने बताया कि दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) के कीव-नियंत्रित हिस्से में क्रामातोरस्क और स्लाव्यांस्क शहरों में कल रात भर विस्फोटों की आवाजें सुनायी दी। यूक्रेनी सैन्य खुफिया विभाग के उप प्रमुख वादिम स्किबित्स्की ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि रूसी सेना ने मिसाइल हमलों के लक्ष्यों को बदल दिया है, क्योंकि हाल के हमलों ने यूक्रेन के कई क्षेत्रों में ईंधन ठिकानों को नुकसान पहुंचाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^