योगी ने रुद्राभिषेक कर की लोककल्याण की कामनाएं, लोगों की समस्याएं भी सुनीं
16-Jan-2023 04:05 PM 1234652
गोरखपुर, 16 जनवरी (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को रुद्राभिषेक करने के बाद जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं और लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है तथा हर समस्या का त्वरित और संतुष्टिपरक समाधान कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को मकर संक्रांति पर गुरु गोरखनाथ को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाकर लोकमंगल की कामना की थी और आज भी उनकी दिनचर्या प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना से शुरू हुई। इस निमित उन्होंने गन्ने के रस से रुद्राभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से जनकल्याण की प्रार्थना की। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में सम्पन्न हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^