Home
News Archive
योगी ने मां विंध्यवासिनी का लिया आशीर्वाद
Zuber Ansari
India
03-Apr-2022 06:38 PM
1234660
मिर्जापुर 03 अप्रैल (AGENCY) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विंध्य की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया। विंध्याचल में चल रहे नवरात्र मेला के दूसरे दिन योगी आदित्यनाथ ने एक आम दर्शनार्थी की तरह अपनी कुल देवी का पूजन कर आशीर्वाद मांगा। उन्होने खुद की बहुप्रतीक्षित विंध्य कोरिडोर परियोजना का भौतिक निरीक्षण किया। दूसरी बार मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभालने के बाद उनकी यह पहली यात्रा थी। पहले कार्यकाल में वह यहां दस बार आ चुके हैं। मुख्यमंत्री के लिए सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गयी थी। इस दौरान मंदिर परिसर को खाली करा लिया गया था। योगी आदित्यनाथ आज तीसरे पहर मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने पूरे विधि विधान से की अभ्यर्थना की और आशीर्वाद मांगा। पूरे धार्मिक कार्य स्थानीय भाजपा विधायक एवं विंध्याचल धाम के तीर्थ पुरोहित रत्नाकर मिश्र और उनके सहयोगी पंडितों की टीम ने कराया। मंत्रोच्चार के बीच योगी आदित्यनाथ ने पूजन किया। हवन कुंड में साकला डाल हवन भी किया। मुख्यमंत्री के यहां धाम में पहुंचने से पहले सभी पूजन सामग्री आदि की तैयारियां पूरी कर ली गई थी। उन्होंने धाम में स्थित लधु त्रिकोण कर मां विंध्यवासिनी देवी के साथ मां काली और मां सरस्वती देवी के भी दर्शन किए। शनिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां के दरबार में हाजिरी लगायी थी। नवरात्रि के चलते धाम लाखों श्रद्धालुओं से भरा पड़ा था।विंध्य कोरिडोर निर्माण के साथ ही यहां अब तक भीड़ के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। पिछले कई दशकों में ऐसी भीड़ यहां नहीं देखी गई थी। मुख्यमंत्री के लिए पुलिस लाइन में हैलीकॉप्टर उतरने की व्यवस्था की गयी थी। यहां वे सड़क के रास्ते विंध्याचल धाम तक गये। रास्ते में जगह जगह बैरियर लगा कर आम आदमी के लिए यात्रा रोक दी गई थी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था। जिला प्रशासन और पुलिस के आला अफसर व्यवस्था को खुद अपने हाथों में ले रखी थी। मुख्यमंत्री का यहां भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ भारी संख्या में जुटे भाजपाईयों ने उनका स्वागत किया। उनके आने की सूचना पर कार्यकर्ता अति उत्साह में थे। हैलिपैड पर अधिकारियों द्वारा स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री ने उनसे कोरिडोर और जल मिशन योजना की जानकारी ली और उन्हें सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करने की हिदायत दी।...////...
«
लोकसभा में उठा मुरादाबाद में छात्राओं की मौत का मामला
North
»
ऊर्जा मंत्री से मिला आश्वासन,बिजली कर्मी नहीं करेंगे छुट्टी
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
yogee-ne-maan-vindhyavaasinee-ka-liya-aasheeravaada
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/yogee-ne-maan-vindhyavaasinee-ka-liya-aasheeravaada
PAGETOP:
ERROR: