सहारनपुर 14 जुलाई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का शुक्रवार को हवाई सर्वेक्षण किया और फसलों को हुए नुकसान का भी जायजा लिया। सर्वे के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर में भारी बारिश के बाद आयी बाढ के कारण जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। उन फसलो का तत्काल सर्वे कराया जाएगा और फसलों को हुए नुकसान के अनुरूप अतिशीघ्र आर्थिक सहायता देने का कार्य किया जाएगा।...////...