योगी ने किया बी -पैक्स महाभियान का शुभारंभ
01-Sep-2023 08:45 PM 1234654
लखनऊ 01 सितंबर (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बी-पैक्स सदस्यता महा अभियान-2023 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर अभियान का शुभारम्भ करने के पश्चात इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। बी-पैक्स (साधन सहकारी समितियां) सदस्यता महा अभियान-2023 (01 से 30 सितम्बर, 2023) तक पूरे प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने बी-पैक्स सदस्यता अभियान से जुड़ने के लिए ऑनलाइन पोर्टल www.pacsmember.in और टोल फ्री नम्बर 1800212884444 का शुभारम्भ किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^