योगी ने दी शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई
14-Oct-2023 07:48 PM 1234679
लखनऊ 14 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को आज हार्दिक शुभकामनाएं दीं । मुख्यमंत्री ने जारी संदेश में कहा कि भारत की सनातन धर्म की परम्परा में मां दुर्गा की उपासना का प्राचीन काल से ही अत्यधिक महत्व है। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनके अनन्त रूप हैं लेकिन प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदिशक्ति चराचर जगत पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^