विस्तारा ने मुंबई-लंदन के बीच शुरू की सीधी उड़ान
01-Jun-2023 07:51 PM 1234728
नयी दिल्ली, 01 जून (संवाददाता) एयरलाइन विस्तारा ने मुंबई और लंदन (हीथ्रो) के बीच अपनी सीधी उड़ान सेवा शुरू की । टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइन्स के संयुक्त उद्यम विस्तारा की गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस हवाई मार्ग पर दोनों तरफ से सप्ताह में पांच-पांच उड़ानें उपलब्ध होंगी। मुंबई से विस्तारा की उड़ान संख्या यूके 015 सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को स्थानीय समयानुसार अपराह्न 14:35 बजे प्रस्थान कर गंतव्य पर उसी दिन रात को 19:55 बजे पहुंचेगी। लंदन (हीथ्रो) से मुंबई के लिए यूके 016 उड़ान हर सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात्रि 21:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 11:00 बजे मुंबई पहुंचेगी। गुरुवार को यह उड़ान 21:50 बजे प्रथान कर अगले दिन 11:00 बजे मुंबई पहुंचेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^