विश्व कप की तैयारी के लिये स्पेन रवाना हुईं अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम
24-Sep-2022 05:25 PM 1234676
नयी दिल्ली, 24 सितंबर (संवाददाता) भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम अगले हफ्ते कुछ दोस्ताना मैच खेलने के लिये स्पेन रवाना हुई है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह मैच आगामी फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप की तैयारी के लिये नियोजित किये गये हैं। अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन 11 अक्टूबर से भारत में किया जायेगा, जिसके लिये भारतीय युवा महिलायें ओडिशा सरकार के सहयोग से भुवनेश्वर में अभ्यास कर रही हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^