विराट ने बनाया एकदिवसीय क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक
15-Nov-2023 06:04 PM 1234696
मुम्बई 15 नवंबर (संवाददाता) भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली विश्वकप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले धुआंधार पारी खेलते हुए बुधवार को शतकों का अर्धशतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये है। इस विश्व कप में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है। विराट कोहली ने इतिहास रचते हुए एकदिवसी क्रिकेट में अपना 50वां शतक लगाया। अब वह एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। विराट के इस रिकार्ड के साथ सचिन खुद इस मैच को देखने के लिए वानखेड़े में मौजूद रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^