02-Feb-2022 05:31 PM
1234694
मुंबई, 02 फरवरी (AGENCY) टी20 क्रिकेट में विकेटकीपरों को उनकी कीपिंग की बजाय बल्लेबाज़ी पर आंका जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शीर्ष क्रम में बल्लेबाज़ी करने वाले विकेटकीपर को तो बेशक़ीमती हीरा माना जाता है। और अगर वह भारतीय हो, तो उसका मोल और भी बढ़ जाता है। टीमों को हमेशा इन मापदंड़ों पर खरे उतरने वाले खिलाड़ियों की तलाश रहती है। यही कारण है कि टीमों ने लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, ऋषभ पंत, संजू सैमसन और जॉस बटलर जैसे विकेटकीपरों को रिटेन किया है, और ये छह खिलाड़ी बड़ी नीलामी में बड़ी रकम के लिए जा सकते हैं।
इशान किशन: ताबड़तोड़ बल्लेबाज़, जो स्पिन के ख़िलाफ़ बड़े शॉट लगाता हो और किसी भी स्थान पर बल्लेबाज़ी कर सके। अगर 23 वर्षीय किशन इस बड़ी नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक बनते हैं, तो इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं होगी। आईपीएल 2020 में किशन ने सर्वाधिक 30 छक्के लगाए थे। 2018 में 6 करोड़ 40 लाख रुपयों में मुंबई इंडियंस द्वारा ख़रीदे जाने के बाद से किशन ने उन्हें शीर्ष क्रम में एक बाएं हाथ के बल्लेबाज़ का विकल्प दिया है। पिछले साल उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। भले ही मुंबई ने उन्हें रिटेन नहीं किया, किशन को उम्मीद है कि नीलामी में उनपर बड़ी बोलियां लगेगी। पता चला है कि इसलिए उन्होंने दोनों नई टीमों के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया।
क्विंटन डिकॉक:वह पिछले तीन आईपीएल में सबसे प्रभावशाली बल्लेबाज़ों में से एक रहे हैं। 2018 सीज़न के बाद, मुंबई एक विदेशी सलामी बल्लेबाज़ और एक गुणवत्ता वाले विकेटकीपर के लिए बेताब थी, इसलिए उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से 2.8 करोड़ रुपये में डिकॉक को ट्रेड किया। उन्होंने 2019 में मुंबई के लिए सर्वाधिक रन बनाए और अगले साल वह दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने लगातार दो सीज़नों में 500 से अधिक रन बनाए जो इस प्रतियोगिता में बड़ी उपलब्धि है। मुंबई के साथ अपने तीन सीज़न में डिकॉक ने 1329 रन बनाए, जो इस अवधि में उनकी टीम के लिए सर्वाधिक था। वह शायद सीमित ओवर क्रिकेट में विश्व के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं और उन्होंने दक्षिण अफ़्रीका की कप्तानी भी की है। साथ ही तेज़ गेंदबाज़ों और स्पिनरों के ख़िलाफ़ तेज़ी से रन बनाने की क्षमता उन्हें विशेष रूप से घातक बनाती है। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद डिकॉक तरोताज़ा रहेंगे और पूरे सत्र के लिए उनके उपलब्ध रहने की संभावना है।...////...