विदेशी मुद्रा भंडार 4.53 अरब डॉलर घटकर 629.75 अरब डॉलर पर
04-Feb-2022 05:44 PM 1234713
मुंबई 04 फरवरी (AGENCY) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 जनवरी को समाप्त सप्ताह में लगाता दूसरे सप्ताह गिरता हुआ 4.53 अरब डॉलर कम होकर 629.75 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 67.8 करोड़ डॉलर घटकर 634.28 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 28 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 3.5 अरब डॉलर कम होकर 566.07 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस दौरान स्वर्ण भंडार 84.4 करोड़ डॉलर घटकर 39.49 अरब डॉलर रह गया। आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 14.1 करोड़ डॉलर गिरकर 19.01 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 4.2 करोड़ डॉलर कम होकर 5.17 अरब डॉलर रह गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^