विदेशी मुद्रा भंडार 32.5 करोड़ डॉलर घटकर 560.9 अरब डॉलर पर
03-Mar-2023 06:59 PM 1234725
मुंबई 03 मार्च (संवाददाता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 24 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 32.5 करोड़ डॉलर घटकर 560.9 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 5.7 अरब डॉलर गिरकर 561.3 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 24 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 16.6 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 495.9 अरब डॉलर पर आ गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 6.6 करोड़ डॉलर की कमी आई और यह गिरकर 41.8 अरब डॉलर रह गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^