विदेशी मुद्रा भंडार 2.09 अरब डॉलर घटा
20-Aug-2021 05:42 PM 1234709
मुंबई, 20 अगस्त (AGENCY) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 2.09 अरब डॉलर घटकर रिकार्ड स्तर से फिसलकर 619.36 अरब डॉलर पर आ गया। इससे पिछले सप्ताह में यह 8.89 करोड़ डॉलर बढ़कर अब तक रिकार्ड स्तर 621.46 अरब डॉलर पर रहा था। इससे पिछले सप्ताह 30 जुलाई को समाप्त सप्ताह में यह 9.42 अरब डॉलर बढ़कर 620.57 अरब डॉलर पर रहा था। इससे पिछले सप्ताह में 611.17 अरब डॉलर पर रहा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^