विदेशी मुद्रा भंडार 2.04 अरब डॉलर बढ़कर 639.51 अरब डॉलर
17-Oct-2021 11:27 AM 1234705
मुंबई 17 अक्टूबर (AGENCY) देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले चार सप्ताह की गिरावट से उबरते हुए 08 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 2.04 अरब डॉलर बढ़कर 639.51 अरब डॉलर पर पहुंच गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 1.2 अरब डॉलर घटकर 637.5 अरब डॉलर रहा था। रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 08 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.6 अरब डॉलर बढ़कर 577 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 46.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^