विदेशी मुद्रा भंडार 1.91 अरब डॉलर बढ़कर 642.02 अरब डॉलर
05-Nov-2021 06:42 PM 1234731
मुंबई 05 नवंबर (AGENCY) देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले सप्ताह की गिरावट से उबरकर 29 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.91 अरब डॉलर बढ़कर 642.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 29 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.4 अरब डॉलर की बढ़त लेकर 578.5 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार 57.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 39.01 अरब डॉलर पर पहुंच गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^