बेंगलुरु, 14 जून (संवाददाता) भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के साथ सुल्तान जोहोर कप 2022 और जूनियर एशिया कप 2023 जीतने वाले कप्तान उत्तम सिंह ने भले ही पिछले एक साल में बहुत कुछ हासिल किया हो, लेकिन यह उनके सफर की महज शुरुआत है तथ्रा उनके लिए सितारों से आगे जहां और भी है। एक साधारण परिवार में जन्मे उत्तम उत्तर प्रदेश के करमपुर जिले में पले-बढ़े। इसके बाद उन्होंने हॉकी के अपने जुनून को अपना जीवन बनाने के लिये लुधियाना हॉकी अकादमी का रुख किया।...////...