Home
News Archive
उतरौला दंगा मामले में 17 साल बाद पालिकाध्यक्ष समेत 41 अन्य दोषी करार
Zuber Ansari
India
20-Oct-2022 07:06 PM
1234660
बलरामपुर, 20 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्ष पूर्व में हुये साम्प्रदायिक दंगे के मामले में अपर जिला जज ने गुरुवार को 62 में से 41 आरोपियों को दंगा भड़काने का दोषी ठहराते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। अदालत इस मामले में शुक्रवार को सजा सुनायेगी। अदालत ने इस मामले में 18 आरोपियों काे दोषमुक्त करार देते हुए बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष ने आज अदालत का फैसला सुनाये जाने के बाद यह जानकारी देते हुए बताया कि दो आरोपियों की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो चुकी है। उन्होने बताया कि दोषियों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्त व अमरनाथ गुप्त भी शामिल है। उन्होनें बताया कि शुक्रवार को एडीजे न्यायालय सभी दोषियों को सजा सुनायेगी।...////...
«
उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में मदरसों के सर्वे का काम लगभग पूरा हुआ : जावेद
North
»
कांग्रेस में ‘इलेक्शन नहीं बल्कि परिवार का सिलेक्शन’ हुआ : नकवी
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
utaraula-damga-maamale-men-17-saal-baad-paalikaadhyaksh-samet-41-any-doshee-karaara
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/utaraula-damga-maamale-men-17-saal-baad-paalikaadhyaksh-samet-41-any-doshee-karaara
PAGETOP:
ERROR: