उप्र में संगठन की मजबूत के लिए कांग्रेस नेताओं की बैठक
19-Dec-2023 11:25 AM 1234688
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को उत्तर प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक की और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश नेताओं के साथ बैठक को लेकर जानकारी देते हुए ट्वीट किया,“उत्तर प्रदेश में संगठन और पार्टी की मज़बूती के लिए आज उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। आने वाले लोकसभा चुनाव में हमें गरीबों,किसानों, महिलाओं और युवाओं की आवाज़ उप्र के घर-घर तक पहुँचाना है। साथ ही प्रगतिशील और लोकतंत्रवादी ताक़तों को एकजुट करना है।जनता के मुद्दे हमारे लिए सर्वप्रथम हैं। हम निरंतर ज़मीन पर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बेनक़ाब करते रहेंगे।” बैठक के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष अजय राय ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा,“बैठक में आम चुनाव को लेकर की चर्चा हुई। हम पार्टी को पूरे देश और प्रदेश में मजबूत बनाएंगे।” उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के साथ सीटों की बंटवारे को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में नेतृत्व को लेना है। उसके साथ प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदयात्रा निकाली जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^