Home
News Archive
उप्र मतगणना: भाजपा 137 और सपा 60 सीट पर आगे हुयी
Zuber Ansari
India
10-Mar-2022 10:26 AM
1234669
लखनऊ, 10 मार्च (AGENCY) उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की 403 सीटों के लिये गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती दो घंटे के दौरान 224 सीटों के रुझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 137 और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी (सपा) ने 60 सीटों पर बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग के मतगणना संबंधी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 224 सीटों के शुरुआती रुझान में 137 सीट पर भाजपा और 60 सीट पर सपा के उम्मीदवार आगे होने के अलावा भाजपा की सहयोगी दल अपना दल (एस) 06 एवं निषाद पार्टी 04 सीट पर और सपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 07 एवं सुभासपा एक सीट पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 04 और बसपा 02 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक दो सीट पर आगे चल रही है। ये रूझान डाक मतपत्रों और ईवीएम के मतों की गिनती के आधार पर जारी किये गये हैं। राज्य की अधिकांश सीटों पर डाक मतपत्रों की गिनती के बाद ईवीएम के मतों की गिनती प्रारंभ हो गयी है।...////...
«
गन्ना पट्टी में 71 में से 31 सीटें सपा गठबंधन ने झटकीं
North
»
यूक्रेन से वापस आये विद्यार्थियों के करियर पर विचार कर रही है सरकार: योगी
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
upr-mataganana-bhaajapa-137-aur-sapa-60-seet-par-aage-huyee
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/upr-mataganana-bhaajapa-137-aur-sapa-60-seet-par-aage-huyee
PAGETOP:
ERROR: