Home
News Archive
उपचुनाव: मैनपुरी,रामपुर में सपा आगे और खतौली में भी भाजपा पिछड़ी
Zuber Ansari
India
08-Dec-2022 11:09 AM
1234670
लखनऊ 08 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुरूआती बढ़त हासिल कर ली है वहीं रामपुर और मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर भी सपा और उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रत्याशी बढ़त बनाये हुये हैं। निर्वाचन आयोग से सुबह 10 बजे तक मिले रूझानो के अनुसार मैनपुरी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी एवं पार्टी उम्मीदवार डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्धंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रघुराज सिंह शाक्य से 45 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहीं थीं। इस अवधि में श्रीमती यादव को 84 हजार 251 वोट मिल चुके थे जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में 38 हजार 988 मत आये थे। उधर, सपा के एक अन्य गढ़ रामपुर में भी पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद आसिम राजा सुबह 10 बजे तक अपने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा के आकाश शर्मा से 3848 वोटों से बढ़त बनाये हुये थे। सपा के कद्दावर नेता आजम खान के करीबी राजा को 7778 वाेट मिल चुके हैं वहीं आकाश को सुबह 10 बजे तक 3930 मतदाताओं का आशीर्वाद मिला था। मुजफ्फरनगर की खतौली सीट पर भाजपा का कब्जा शुरूआती रूझानो में कमजोर पड़ता दिखायी दे रहा है। भाजपा की राजकुमारी सैनी अपने निकटतम प्रतिद्धंदी रालोद प्रत्याशी मदन भैया से चार हजार से अधिक मतों से पिछड़ रहीं हैं। मदन भैया को सुबह दस बजे तक 7882 वोट और राजकुमारी को 3870 वोट मिल चुके थे। गौरतलब है कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण मैनपुरी संसदीय सीट पर उपचुनाव हो रहा है जबकि सपा के मोहम्मद आजम खान और भाजपा के विक्रम सैनी को विधानसभा के लिये अयोग्य ठहराने के कारण क्रमश: रामपुर और खतौली में उपचुनाव हो रहा है।...////...
«
बस्ती में धोखाधड़ी के आरोपी लिपिक को तीन वर्ष की सजा
North
»
सपा ने की रामपुर में पुन: मतदान की मांग
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
upachunaav-mainapuree-raamapur-men-sapa-aage-aur-khataulee-men-bhee-bhaajapa-pichhadahee
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/upachunaav-mainapuree-raamapur-men-sapa-aage-aur-khataulee-men-bhee-bhaajapa-pichhadahee
PAGETOP:
ERROR: