उद्योगपति राहुल बजाज नहीं रहे
12-Feb-2022 04:55 PM 1234724
नयी दिल्ली, 12 फरवरी (AGENCY) बजाज उद्योग घराने के मुखिया, देश के प्रसिद्ध उद्यमी राहुल बजाज का शनिवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। पद्मभूषण से सम्मानित श्री बजाज लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका निधन पुणे में हुआ। श्री बजाज का जन्म 10 जून 1938 को हुआ था। वह 1968 में बजाज ऑटो के कार्यकारी अधिकारी बने थे । अपने बेबाकपने के लिए प्रसिद्ध उद्यमी ने बाजाज समूह को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने और देश के औद्योगिक परिवेश को समृद्ध करने में बड़ा योगदान किया। उन्हें 2001 में पद्ममभूषण से सम्मानित किया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^