उदयपुर के चेतन को मिलेगा सुधीन्द्र पुरस्कार
28-Sep-2023 11:16 AM 1234665
उदयपुर, 28 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से दिए जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के तहत वर्ष 2023-24 के पुरस्कारों की शृंखला में सुधीन्द्र पुरस्कार उदयपुर के युवा कवि और कलाकार चेतन औदिच्य को उनकी काव्य कृति पानी के लिए दिया जाएगा। अकादमी के वर्ष 2023-24 के लिए वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा करते हुए अकादमी अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने जानकारी दी कि शीघ्र ही पुरस्कार वितरण समारोह चुरू में आयोजित होगा। अकादमी सचिव बसंत सिंह सोलंकी ने बताया कि औदिच्य को इस उपलब्धि के लिए पुरस्कार स्वरूप 31 हजार रुपये की राशि अर्पित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कविताओं के क्षेत्र में विशेष रूचि रखने वाले चेतन औदिच्य को पूर्व में भी सम्मानित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^