तुर्की और अमेरिका के अधिकारियों ने यूक्रेन संकट पर चर्चा की
02-Feb-2022 10:40 AM 1234726
अंकारा 02 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) तुर्की और अमेरिका को उम्मीद है कि राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन की यूक्रेन यात्रा से संकट के समाधान में मदद मिलेगी। हैबर टीवी चैनल ने यह रिपोर्ट दी है। तुर्की राष्ट्रपति के प्रवक्ता इब्राहिम कालिन और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने फोन पर यूक्रेन के संकट और तुर्की तथा आर्मेनिया के येरेवान प्रांत के बीच सामान्यीकरण पर चर्चा की। श्री कलिन और श्री सुलिवन ने यूक्रेन संकट के समाधान के प्रयास में सहयोग को लेकर विशेष रूप से बातचीत की। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमत दिखे कि तुर्की आर्मेनिया के बीच सामान्य संबंधों और अजरबैजान तथा आर्मेनिया के बीच स्थायी शांति क्षेत्र की स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^