टोरंटो में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत
19-Dec-2022 03:58 PM 1234694
टोरंटो 19 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) कनाडा के टोरंटो शहर के उत्तर में एक आवासीय यूनिट में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को रविवार को एक भयावह दृश्य मिला जहां पांच लोग मारे गए थे। पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मार दी थी। संदिग्ध के गोलीबारी करने के मकसद का खुलासा नहीं किया गया है। इसकी जांच जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^