टोक्यो पैरालंपिक : भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन और सोनलबेन पहले दौर के मैच हारीं
25-Aug-2021 05:54 PM 1234718
टोक्यो, 25 अगस्त (AGENCY) भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सोनलबेन मनुभाई पटेल और भाविनाबेन हसमुखभाई पटेल यहां बुधवार को टोक्यो पैरालंपिक खेलों 2020 में अपने-अपने समूह में महिला एकल के अपने शुरुआती मैच हार गईं। सोनलबेन को महिला श्रेणी के तीसरे वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए रियो पैरालंपिक रजत पदक विजेता चीन की ली क्वान से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि भाविनाबेन को महिला वर्ग के चौथे डिवीजन में दुनिया की नंबर एक पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी चीन की झोउ यिंग से 3-11, 9-11, 2-11 से सीधे सेटों में हार मिली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^