टिकटॉक ने अमेरिकी नागरिकों को ट्रैक करने से किया इनकार
21-Oct-2022 12:55 PM 1234683
वाशिंगटन, 21 अक्टूबर (संवाददाता) टिकटॉक ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है कि उसकी मूल कंपनी बाइटडांस की एक चीन-आधारित टीम ने अमेरिकी नागरिकों के सटीक स्थानों की जानकारी प्राप्त करने के लिए ऐप का उपयोग करने की योजना बनाई है। बीबीसी की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है। टिकटॉक ने कहा कि इसका इस्तेमाल अमेरिकी सरकार, कार्यकर्ताओं, सार्वजनिक हस्तियों या पत्रकारों को "लक्षित" करने के लिए कभी नहीं किया गया। उसने कहा कि वह अमेरिकी उपयोगकर्ताओं से सटीक स्थान डेटा एकत्र नहीं करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^