ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं किये भाजपा सरकार ने : अखिलेश
04-Jan-2023 07:15 PM 1234695
लखनऊ 04 जनवरी (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण ठंड से गरीबों और निराश्रित को बचाने के लिये पर्याप्त बंदोबस्त नहीं किये हैं। श्री यादव ने बुधवार को कहा कि कड़ाके की ठण्ड से जनजीवन बेहाल है। गरीब जनता से लेकर आम लोगों को जान बचाने के लाले पड़ गए है। पूरे प्रदेश में सर्दी की चपेट में आने से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार की तरफ से लोगों को सर्दी से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। भाजपा सरकार ने लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^