Home
News Archive
तालिबान ने महिलाओं के लिए नये प्रतिबंधों की मीडिया रिपोर्टो को खारिज किया
Zuber Ansari
India
11-Jan-2023 09:23 AM
1234674
दोहा 11 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक) अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के लिए नए प्रतिबंधों , विशेष कर शॉपिंग मॉल में काम करने के बारे में प्रतिबंध की मीडिया रिपोर्टो को खारिज कर दिया है। कतर के दोहा में तालिबान राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख सुहैल शाहीन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए नए प्रतिबंधों के बारे में मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया। अल अरेबिया ब्रॉडकास्टर ने मंगलवार को सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि तालिबान के नेतृत्व वाली अंतरिम अफगान सरकार अगले 10 दिनों में देश में महिलाओं के ब्यूटी सैलून बंद करने वाली है और उसने शॉपिंग मॉल में महिलाओं के काम करने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। श्री शाहीन ने कहा कि यह जानकारी गलत है, संबंधित निकाय इस बयान को खारिज करते हैं। 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अंतरिम अफगान सरकार सत्ता में आई थी।...////...
«
यूक्रेन पर संरा सुरक्षा परिषद की बैठक 17 जनवरी को
World
»
खार्किव क्षेत्र में हवाई हमले की चेतावनी जारी
POST CATEGORY
India
World
East
West
North
South
cricket
hockey
football
tennis
business-economy
Chief Minsiter Madhya Pradesh
Sports
© 2025 - All Rights Reserved -
timespage
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
taalibaan-ne-mahilaaon-ke-lie-naye-pratibamdhon-kee-meediya-riporato-ko-khaarij-kiyaa
FZF:
FZF
URL:
https://www.timespage.com/taalibaan-ne-mahilaaon-ke-lie-naye-pratibamdhon-kee-meediya-riporato-ko-khaarij-kiyaa
PAGETOP:
ERROR: