तालिबान नई सरकार में महिलाओं को शामिल करे: महिला कार्यकर्ता
06-Dec-2021 02:59 PM 1234721
काबुल 06 दिसम्बर (AGENCY) अफगानिस्तान की राजधानी में महिला कार्यकर्ताओं ने तालिबान सरकार में महिलाओं को शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।महिला कार्यकर्ताओं ने तीन दिसंबर को मुल्ला हिबतुल्ला अखुंदजादा द्वारा देश में महिलाओं के लिए जारी किए गए फरमान पर असंतोष व्यक्त किया। टोलोन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार महिला कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से महिलाओं के अधिकारों को बनाए रखने के लिए इस्लामिक अमीरात पर दबाव बनाने का आह्वान किया। महिला अधिकार कार्यकर्ता सबीरा अकबरी ने रविवार को कहा, “कई महिलाएं अपने परिवार अजीविका अर्जित करने वाली हैं। सरकार के पास उनके लिए कोई कार्यक्रम नहीं है। छात्राओं की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है।” नागरिक अधिकार कार्यकर्ता फरीदा ने कहा, “राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मामलों में महिलाओं को शामिल करना उनका अधिकार है और उनका अधिकार उन्हें दिया जाना चाहिए क्योंकि अगर यह अधिकार महिलाओं से लिया जाता है, तो सरकार बिखर जायेगी।” कार्यकर्ताओं ने कहा कि तालिबान को सरकार के गठन में महिलाओं को शामिल करना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^