प्रयागराज,31 जनवरी (संवाददाता)श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने समाजवादी पार्टी (सपा) नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के हिन्दू धर्म को लेकर विवादित बयान पर कहा कि भगवान उनको सदमार्ग पर चलने की सदबुद्धि दे। स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि श्रीराम लाखों-करोड़ों लोगों के आराध्य हैं। वह धार्मिक और ऐतिहासिक हैं। हिंदुस्तान में रहने वाला व्यक्ति हिंदू है और हिन्दू रहेगा। उन्होंने कहा कि वह धार्मिक व्यक्ति हैं, साधु समाज से संबद्ध है। उन्होंने कहा कि वह सभी के प्रति मंगल कामना और आशीर्वाद व्यक्त करते हैं, नसीहत नहीं। ईश्वर उनको सदबुद्धि दे। विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले समाजवादी सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिन्दू धर्म को लेकर एक विवादित बयान में कहा है कि हिन्दू धर्म कोई धर्म नहीं है, यह धोखा है। जिसे हम हिन्दू धर्म कहते हैं वास्तव में वह कुछ लोगों के लिए धंधा है। इससे पहले भी वह रामचरित मानस को लेकर विवादित हुए थे।...////...