सुधम बने कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, चंद्रप्पा प्रचार समिति के सहअध्यक्ष
09-Apr-2023 12:57 PM 1234683
नयी दिल्ली 09 अप्रैल (संवाददाता) कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता एचपी सुधम दास को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष और बीएन चंद्रप्पा को प्रचार समिति का सहअध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज यह जनकारी देते हुए बताया कि इन नियुक्तियों को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने अनुमोदित किया है और दोनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से अपना कार्य शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता एचपी सुधम दास को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह से पार्टी ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ नेता चंद्रप्पा को प्रचार समिति का सहअध्यक्ष नियुक्त किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^