स्टेडियम निर्माण के लिए राज्यांश के रूप में एक करोड़ 85 लाख रूपए की मंजूरी
13-Dec-2022 11:39 PM 1234693
जयपुर, 13 दिसम्बर (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत स्टेडियम निर्माण के लिए राज्यांश के रूप में एक करोड़ 85 लाख रूपए प्रदान करने की मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार राजगढ़ (चुरू) में स्टेडियम निर्माण के लिए एक करोड़ रूपए, लाडनू (नागौर), पीपल्दा (कोटा), सुल्तानपुर (कोटा) में स्टेडियम निर्माण के लिए 25-25 लाख रूपए तथा चौथ का बरवाड़ा (सवाई माधोपुर) में स्टेडियम निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। स्टेडियम निर्माण से प्रदेश के खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के लिए स्थानीय स्तर पर ही बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^