सूडान में सोने की खदान धंसने से चौदह की मौत - खनन कंपनी
01-Apr-2023 09:24 AM 1234698
खार्तूम, 01 अप्रैल (संवाददाता) उत्तरी सूडान में एक सोने की खान ढहने से कम से कम चौदह लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक अन्य घायल हो गये। सूडान की मिनरल रिसोर्सेज कंपनी ने (एसएमआरसी) ने यह जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में कहा, कम्पनी के महानिदेशक, उत्तरी राज्य में कंपनी के कार्यालय के प्रमुख और कर्मचारी वादी हलाफ़ा शहर के दक्षिण में 70 किलोमीटर दूरी पर स्थित अकाशा के पास एक सोने की खदान के ढह जाने की दुखद घटना का शोक मना रहे हैं। इस दुर्घटना में 14 श्रमिकों की मौत हो गयी थी। कंपनी ने कहा कि दुर्घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^