सूडान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 83 हुई
23-Aug-2022 10:14 AM 1234690
खार्तूम 23 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) सूडान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 83 हो गयी है। देश की नागरिक सुरक्षा परिषद के मुताबिक हाल में हुई मूसलाधार बारिश के बाद आयी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में 18,000 से अधिक घर नष्ट हो गये और 25,000 अन्य क्षतिग्रस्त हुए हैं। सिंचाई और जल संसाधन मंत्रालय ने आने वाले दो दिनों में ब्लू नाइल और व्हाइट नाइल नदियों का जल स्तर फिर से बढ़ने की चेतावनी दी है। मंत्रालय ने विशेष रूप से राजधानी खार्तूम में दोनों नदियों के पास रहने वाले लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया। सूडानी मंत्रिपरिषद ने गत रविवार को छह बाढ़ प्रभावित राज्यों नील नदी, गीज़ीरा, व्हाइट नाइल, वेस्ट कोर्डोफ़ान, दक्षिण दारफ़ुर और कसला में आपातकाल की स्थिति घोषित की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^