सोना 325 और चांदी 1781 रुपये चमकी
05-Sep-2021 10:12 PM 1234697
मुंबई 05 सितंबर (AGENCY) विदेशी बाजारों में बीते सप्ताह रही जबरदस्त तेजी की बदौलत घरेलू बाजार में सोना 325 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1781 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 26.40 डॉलर प्रति औंस की साप्ताहिक बढ़त लेकर 1820.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 26.70 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 1818.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चांदी हाजिर भी 0.7 डॉलर मजबूत होकर 24.29 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^