सोमालिया में सेना ने अल-शबाब के 23 आतंकवादियों को मार गिराया
13-Aug-2023 09:00 AM 1234682
मोगादिशू, 13 अगस्त (संवाददाता) सोमालिया की राष्ट्रीय सेना ने शनिवार को देश के दक्षिणी हिस्से में चलाये अभियानों में अल-शबाब के 23 आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बुला-फुले खाड़ी क्षेत्र में चलाए गए तीन सैन्य अभियान के दौरान सैनिकों ने आतंकवादी संगठन अल-शबाब के तीन ठिकानों को नष्ट कर दिया है। मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि दो कमांडरों सहित 23 आतंकवादियों को मार गिराया गया। इस दौरान आतंकवादियों की एक चौकी, विस्फोटक इकट्ठा करने के लिए एक गैरेज और उनके नेताओं द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्रशासनिक कार्यालय को निशाना बनाया गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने 2022 में आतंकवादियों के खिलाफ चौतरफा युद्ध की घोषणा के बाद से सरकारी बलों ने अल-शबाब के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखा हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - timespage | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^